चक्रधरपुर, अप्रैल 24 -- सोनुवा,संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सोनुवा में 2026 का मैट्रिक रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा खुशी महतो 92.20 प्रतिशत अंक के साथ सोनुवा प्रखंड टॉपर बनी है। वहीं, स्कूल की प्रिया गोप 91.20 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में सेकेंड टॉपर बनी है। वहीं सुनीता बोदरा 86.60 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल की थर्ड टॉपर बनी है। एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सोनुवा में भी करीब 96 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास किए हैं। हाई स्कूल की कल्पना मुखी 92.20 प्रतिशत अंक लाकर केजीबीवी की खुशी के साथ संयुक्त रूप से प्रखंड टॉपर बनी है। वहीं, हाईस्कूल की दिव्या प्रधान 91.80 के साथ स्कूल में सेकेंड टॉपर और प्रतिभा मिश्रा 89.80 प्रतिशत के साथ स्कूल की थर्ड टॉपर बनी है। यह भी पढ़ें- चौपारण में बेटियों का दबदबा, स्वाती बनीं प्रखंड टॉप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.