मेरठ, अप्रैल 15 -- दादरी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।प्राध्यापिका प्रो. अनीता गोस्वामी, डॉ. दीप्ति चौधरी और डॉ. संगीता तोमर ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अधिनियम महिलाओं की भागीदारी को नीति निर्माण, विधायिकाओं, पंचायती राज संस्थाओं से लेकर संसद तक बढ़ाने की दिशा...