बागपत, अप्रैल 19 -- दाहा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मैमोरियल इंटर कालेज तमेलागढ़ी में शनिवार को स्कूली छात्राओं ने स्कूल परिसर में नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाकर एक जुट रहने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने संकल्प लिया कि हम सब छात्राएं अपने कल्याण के लिए एक जुट रहेगी तथा उन पद चिन्हों पर चलेगी जो हमारे कल्याण के होंगे। प्रधानाचार्य रूकमपाल यादव ने कहा कि सभी छात्राओं को शिक्षकों और माता पिता के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। स्कूल प्रबंधक देवेंद्र सिंह, उमेश कुमार, सतीश कुमार, दीपक, सीमा, प्रगति, रीतू, पूजा, फरजाना, शालिनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पदयात्रा व मानव श्रृंखला के जरिए छात्राओं ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश यह भी पढ़ें- विकसित समाज में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण यह भी पढ़ें- शिक्षण संस्थानों में बनाई मानव श्रंखला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.