मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- छपार। सालार इंटर कालेज छपार में नारी शक्ति वंदन के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित सालार इंटर कालेज में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। प्रवक्ता रेशू तोमर ने कहा कि आज महिला शक्ति बराबर की भागीदार है, और पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे है, उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद गम्भीर है। समय समय पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा नारी स्वालम्बन व सशक्तिकरण के प्रति अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है, कोई भी किसी भी तरह से उत्पीड़न बर्दाश्त न करें। यह भी पढ़ें- राजक...