भदोही, अप्रैल 15 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को मानव शृंखला निकाली गई। छात्राओं ने एकजुटता, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। हाथों में हाथ डालकर लंबी मानव शृंखला का निर्माण किया, जो महिला शक्ति, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनी। इस दौरान छात्राओं ने समाज को यह संदेश दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उन्हें समान अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने नारे लगाते हुए महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और आत्मनिर्भरता का संदेश पूरे परिसर में फैलाया। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में आयोजित किया गया नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम इस मौके पर प्राचार्य ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.