छात्राओं ने बनाई मनमोहक राखियां, दिखाई प्रतिभा
बिजनौर, अगस्त 27 -- वीएसडी पब्लिक स्कूल, बिजनौर के प्रांगण में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन करते हुए अनेक रंगों से सजी आकर्षक एवं मनमोहक राखियां बनाईं। रंग-बिरंगी राखियों से विद्यालय का वातावरण प्रेम, खुशी और उत्साह से भर उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय चौधरी ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर बांधा जाने वाला एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, अपनापन और जीवनभर एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का पवित्र वचन है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: राखी प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.