वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी। सुंदरपुर स्थित धीरेन्द्र महिला पीजी कॉलेज में संगीत विभाग के संयोजन में शक्ति की अधिष्ठात्री देवी की आराधना के क्रम में भजन और गीत प्रस्तुत किया गया। प्राचार्या डॉ. नलिनी मिश्रा ने पर्व और उत्सव के विशेष उद्देश्य की चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. प्रतीक्षा सिंह, डॉ. रुचि मिश्रा, डॉ. कविता पांडेय, डॉ. सारिका मिश्रा, डॉ. ममता पांडेय, डॉ. दीपिका यादव और संध्या पांडेय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...