लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- नगर के जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अन्तर्गत सशक्त नारी-सशक्त भारत विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि नारी वंदन ही राष्ट्र वंदन है। नारी ने समय-समय पर इस देश को दिशा व दशा प्रदान की है। नारी जहाँ सृजन का स्वरूप है, वहीं संहार का भी प्रतिरुप है। नारी मनुजता की जननी है। नारी के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है। विद्यालय की नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता ने कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे नारी का हाथ होता है। यह भारत सीता, गार्गी व अपाला की धरती है, जिसे लक्ष्मीबाई व बेगम हजरत महल ने अपने पौरुष से सींचा है। यह भी पढ़ें- 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम में लघु नाटिका ने किया भावुक इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में नशरा, दिव्या शर्मा व क...