हल्द्वानी, अगस्त 11 -- हल्द्वानी। महिला कॉलेज में 'हर घर तिरंगा अभियान' कार्यक्रम के तहत मंगलवार को तिरंगे से प्रेरित पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने अपनी रेखाओं और रंगों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्त्व, राष्ट्रीय अस्मिता और देशभक्ति से ओत-प्रोत विचारों को कैनवास पर बेहद खूबसूरती से उकेरा। प्राचार्या प्रो. आभा शर्मा ने छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टरों और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- चकराता में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् को समर्पित है हर घर तिरंगा अभियान 2026 यह भी पढ़ें- Dumka News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन

हिंदी ह...