छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अंबेडकर नगर, जून 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में छह दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। कैंप के पहले दिन पेंटिंग एवं चित्रकला से जुड़ी गतिविधियां हुईं। जिसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ तारा वर्मा और आयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू वर्मा ने करते हुए समर कैंप की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए छात्राओं को नई रचनात्मक गतिविधियों को सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने तथा आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि छह दिनों तक विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागियों ने चित्रों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.