मेरठ, मार्च 9 -- सात दिवसीय विशेष शिविर में लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने चौथे दिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन बनाकर बस्तीवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात द्वितीय सत्र में वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि सुरेश नारायण दुबे रहे। उन्होंने वैश्विक ताप वृद्धि, पर्यावरण प्रदूषण तथा पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा राष्ट्रीय दायित्व है और इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...