छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण अभियान एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने चलाया
बरेली, जून 9 -- बरेली। मिशन लाइफ के अंतर्गत एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण अभियान मंगलवार को चलाया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवी छात्राओं ने पौधों की गुड़ाई कर उनकी देखभाल की तथा नए पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही छात्राओं ने मिशन लाइफ विषय पर आकर्षक पोस्टर तैयार किया। इसके माध्यम से जल संरक्षण पौधरोपण पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनु महाजन ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया तथा उन्हें बताया कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपना कर हम पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.