जौनपुर, अप्रैल 14 -- डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोभी के स्वर्ण जयंती अवसर पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सुबह किया गया। प्रबंधक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने पथ संचलन कर महिलाओं को जागरूक किया। पथ संचलन कालेज गेट से शुरू होकर सिधौनी गांव होते हुए कालेज कॉलेज परिसर में समाप्त हुआ। संचालन प्रोफेसर सरिता सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन का आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पथ संचलन के माध्यम से छात्राओं ने क्षेत्र में महिलाओं को उनकी शक्ति के प्रति जागरूक करने का एक संदेश देने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हुए कार्यक्रम इस दौरान छात्राओं ने वंदे मातरम और भारत माता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.