छात्राओं ने पंतनगर विवि में किया शैक्षिक भ्रमण
हल्द्वानी, मार्च 28 -- लालकुआं। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया की छात्राओं ने प्रधानाचार्या डॉ. भारती नारायण भट्ट के निर्देशन में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रो. वीरेंद्र प्रसाद ने छात्राओं को कृषि से संबंधित 13 विभागों, प्रयोगशाला, म्यूजियम और लाइब्रेरी की जानकारी दी। छात्राओं ने कृषि के इतिहास और आधुनिक तकनीकों को अपनी डायरी में अंकित किया। इस दौरान शिक्षिका अभिलाषा कीर्ति, रीता लसपाल, ममता शर्मा व हेमा फुलारा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.