पीलीभीत, अप्रैल 10 -- बीसलपुर। डिग्री कालेज में मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या ने किया। बीसलपुर डिग्री कालेज में मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 के द्वितीय चरण में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिका सुरक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, एसिड अटैक, इत्यादि समस्याओं को दिखाया गया। एक स्त्री इस संसार में जन्म लेने से पूर्व ही अपने अस्तित्व को लेकर संघर्ष करते हुए किस प्रकार से स्वयं को सशक्त बनाती है। यह इस नाटक में अभिनय के द्वारा प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका मेहरा ने मिशन शक्ति अभियान के तत्वावधान में आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए अनेक हेल्पलाइन नंबर ...