हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- हल्द्वानी। नमामि गंगे अभियान के तहत महिला महाविद्यालय में सोमवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. देवकी गिरी गोस्वामी ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं बल्कि अत्यंत महत्वपूर्ण सामाजिक और नागरिक दायित्व भी है। सभी छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता का यह संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास करें। नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश जोशी के नेतृत्व में रैली नवाबी रोड में निकाली गई, जिसका समापन कॉलेज परिसर में हुआ। डॉ. मंजरी जोशी, डॉ. गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: महिला कॉलेज की छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: कालेज में छात्रों ने चलाया स्वच्छता का अभियान, की सफाई यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: कालेज में छा...