छात्राओं ने निकाली रैली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज, जुलाई 26 -- कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रविवार को एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, 24 जुलाई को आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशिता सिंह पाल, मोहिनी यादव और आशी सिंह संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रियंका प्रजापति और अनु दीक्षित ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। चंचल, वेदिका और सृष्टि गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डॉ. आशीष मिश्र, डॉ. माधुरी राठौर आदि की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी की तिरंगा रैली, वीर सैनिकों को किया नमन यह भी पढ़ें- कारगिल विजय देश के अजेय संकल्प ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.