हल्द्वानी, जनवरी 6 -- हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा की छात्राओं ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तहत ग्राम हाथीखाल में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता रैली निकाली। लोगों को जागरूक किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उपनिदेशक खेल सुरेश चन्द्र पांडेय ने छात्राओं को खेलों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। अनुशासन, स्वास्थ्य और जीवन के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों के अनुशासन और उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। शिविर 8 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। ग्राम प्रधान हाथीखाल तुलसी बिष्ट, डॉ. मुनी जोशी, राजेश कुमार जोशी, वीरेंद्र सिंह मेहरा, रजनी मिश्रा, प्रधानाचार्या सीमा कठेरिया, रजनी पांडे, अंजू जोशी, पंकज पंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.