बुलंदशहर, अगस्त 13 -- नगर के गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को एनएसएस के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के द्वितीय चरण के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में छात्राओं ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ प्रतिभाग किया। रैली का शुभारंभ प्राचार्या डा. अंशु बंसल ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके सम्मान और गरिमा को सदैव बनाए रखे। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लिए छात्राओं के भारत माता की जय और देश भक्ति के नारों से पूरा आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: देशभक्ति के नारों से गूंजा लखनऊ विश्वविद्यालय, हर घर तिरंगा यात्रा के तहत भव्य रैली का आयोजन वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ...