लोहरदगा, जनवरी 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सरस्वती पूजा हर्षोउल्लाष के साथ संपन्न हुआ। शनिवार को पूरे भक्तिभाव से सुबह पूजा अर्चना कर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी-गैर सरकारी विद्यालय के बच्चे-बच्चियों द्वारा विभिन्न नदी, तालाब और जलाशयों में मां सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व भक्तों ने श्रद्धा के साथ ज्ञान और सुरों की देवी मां सरस्वती का पूजन और आरती की। श्रद्धालु भक्तों और बच्चे बच्चियों द्वारा पूजन और आरती करने के उपरांत माता की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में स्कूल से नदी, तालाब और जलाशयों तक मां की मूर्ति को ले जाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं भक्तों और बच्चों ने सरस्वती माता की जय, हंसवाहिनी की जय, मां शारदे की जय, वीणापाणि की जय, पुस्तकधरणी की जयघोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.