बागपत, मार्च 11 -- खेकड़ा। एमएम डिग्री कॉलेज में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। छात्र छात्राओं ने दौड और गोला फेंक में दम खम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो. सुनील तोमर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होने विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़ तथा गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नितिन प्रथम, अभिजीत द्वितीय और ...