हरिद्वार, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहादराबाद स्थित राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर और मॉडल प्रदर्शनी से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। मुख्य वक्ता प्राणी विज्ञान की प्रवक्ता ईशा पंडित ने कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं तो समाज में सकारात्मक और अद्भुत परिवर्तन संभव होते हैं। प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने कहा कि महिलाएं आज विज्ञान, शिक्षा, कला, सेना और विमानन जैसे क्षेत्रों में भी प्रतिभा दिखा रही हैं। इसलिए, समाज को लैंगिक समानता को बढ़ावा देना चाहिए। इस दौरान सचिव राजेश सैनी, प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.