छात्राओं ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
एटा, सितम्बर 7 -- चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल चमकरी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एवं मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत दी। कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा एवं शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न बाल एवं महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रभारी चाइल्ड हेल्पलाइन ज्योति शर्मा ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी बच्चे को परेशानी, हिंसा, शोषण, बाल विवाह अथव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.