छात्राओं ने दिखाई हथकरघा की समृद्ध परंपरा का आधुनिक दृष्टिकोण
कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस के वस्त्र एवं परिधान विभाग की ओर से राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। छात्राओं ने सादी बुनाई (प्लेन वीव), तिर्यक बुनाई (ट्विल वीव), साटन बुनाई, टोकरी बुनाई (बास्केट वीव) सहित अन्य आकर्षक एवं कलात्मक बुनाई संरचनाओं के नमूने तैयार कर उनका प्रदर्शन किया। उन्होंने रंगों, डिजाइनों तथा धागों के संतुलित एवं कलात्मक संयोजन के माध्यम से भारतीय हथकरघा की समृद्ध परंपरा को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया। इस मौके पर विभाग की प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. एकता शर्मा, डॉ. अंकिता यादव उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- पीडब्ल्यूसी: 'सूत्रधार' रैंप वॉक में गमछे से ग्लैम तक का दिखा सफर यह भी पढ़ें- Dumka News: बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.