मथुरा, जनवरी 29 -- चौमुंहा। छात्राओं को कानून, सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के उद्देश्य से बढ़ौता रोड स्थित सीएसआरवी विद्या आश्रम की छात्राओं ने गुरुवार को थाना जैंत का शैक्षिक भ्रमण किया। 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में थाने के भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी एवं महिला उपनिरीक्षक प्रिया सिवाच ने छात्राओं को थाना परिसर में स्थित विभिन्न विभागों के बारे में बारीकी से जानकारियां दीं। छात्राओं ने सीसीटीएनएस कार्यालय का अवलोकन किया, जहां उन्हें ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने, अपराध से जुड़े रिकॉर्ड और डेटा एंट्री की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। महिला उपनिरीक्षक प्रिया सिवाच ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों-1090, 112-के बारे में बताते हुए आपात स्थिति में तुरंत पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.