संभल, मार्च 11 -- एनकेबीएमजी कॉलेज के शिक्षा संकाय में क्लब गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने विषय से संबंधित रचनात्मक मॉडल तैयार किए। कार्यक्रम में छात्राओं को तीन क्लब/समूहों में विभाजित किया गया। विज्ञान, पर्यावरण, सांस्कृतिक क्लव शामिल रहे। इन तीनों क्लबों के अंतर्गत छात्राओं ने अपने-अपने विषय एवं क्लब से संबंधित विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक मॉडल तैयार कर उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति दी। जिसमें विज्ञान क्लब में प्रथम प्रज्ञा शर्मा, द्वितीय आकृति दुबे, तृतीय निधि चौधरी,पर्यावरण संरक्षण क्लब में प्रथम ज्योति पाठक द्वितीय अनन्या व लूसी ग्रे, तृतीय पल्लवी तथा सांस्कृतिक क्लब में प्रथम राधिका शर्मा, द्वितीय वीरवाला, तृतीय प्राची कुमारी रहीं । निर्णायक मंडल में प्रो. रंजना अग्रवाल, डॉ. रीता तथा डॉ. नीता गुप्ता ने छात्राओं से उनके म...