वाराणसी, सितम्बर 1 -- कछवांरोड (वाराणसी)। गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्वर्गीय वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में छात्राओं को साइबर क्राइम से सुरक्षा के उपाय बताए गए। उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। एंटी रोमियो अभियान के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम में उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित रहने के तरीकों से अवगत कराया गया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल कुशवाहा और मिशन शक्ति टीम की प्रभारी अनुजा गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम उद्देश्य छात्राओं को जागरूक बनाना है। उन्होंने सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। थाना प्रभारी गोपाल कुशवाहा 1090-महिला हेल्पलाइन, 1930- साइबर हेल्पलाइन, 1076- सीएम हेल्पलाइन, 181- महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। महाविद्यालय प्रबंधक संजी...