मेरठ, जुलाई 28 -- शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक स्थित इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में सोमवार को 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश और मेघालय की सांस्कृतिक विरासत से छात्राओं को परिचित कराया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को दोनों प्रदेशों के लोकनृत्य, गीत-संगीत और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से जुड़ी जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन, भाषण और हस्तशिल्प कला प्रतियोगिताओं के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. मृदुला शर्मा ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर शिक्षिकाएं वंदना सिंह, निधि राजवंशी, प्रिया गौड़, रेनू शर्मा और मीनू शर...