भदोही, मार्च 9 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार से सात दिनी राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। प्राचार्य डा. रीना सिंह ने बताया कि दोनों इकाइयों की स्वयंसेवी छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से तहसील औराई होते हुए ग्राम सभा हमीदपट्टी एवं पुरुषोत्तमपुर तक जागरूकता रैली निकाली। नारी सशक्तिकरण, नारी एकता, नारी स्वावलंबन तथा नारी सुरक्षा से संबंधित बैनर, पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से जनजागरण किया। छात्राओं ने नारी एक रूप अनेक, नारी तुम अबला नहीं शक्ति हो, एक नारी सब पर भारी, सशक्त नारी, सशक्त समाज, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी का हो सम्मान तभी बनेगा देश महान, पढ़ेगी बेटी, बढ़ेगा देश जैसे प्रेरणादायक नारों से ग्रामीण क्षेत्रों की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.