छात्राओं ने जवानों के लिए भेजी राखी
चंदौली, अगस्त 26 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। भारतीय डाक विभाग की ओर से मंगलवार को रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व, भाई-बहन के रिश्ते और देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान की भावना के बारे में जानकारी दी गई। इसमें विद्यालय के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान डाक विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए 'स्पेशल राखी लिफाफे' के माध्यम से बच्चों ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ ही भारतीय सेना, पैरामिलिट्री फोर्स, उत्तर प्रदेश पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों के जवानों के लिए राखियां भेजीं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: राखी केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.