कानपुर, मई 12 -- कानपुर। दून इंटरनेशनल स्कूल के रतनलालनगर स्थित विद्यालय परिसर में विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर मातृ दिवस मनाया गया। स्कूल पत्रिका दून दर्पण का विमोचन पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर सरदार बलविंदर सिंह ने किया। कक्षा 11 की छात्राओं ने मातृ दिवस के उपलक्ष पर मां मुझे आंचल में छिपा ले गीत प्रस्तुत कर मां के प्रति अपनी भावनाएं अभिव्यक्त कीं। सनप्रीत कौर ने श्री गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया। मोनिका जॉन ने पवित्र बाइबिल से पाठ किया। डॉ. राम पंजवानी ने श्रीमद भगवत गीता श्लोकों का पाठ किया। शिक्षिकाओं ने मां की महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- नृत्य प्रस्तुत कर मनाया मदर्स डे इस अवसर पर अश्वनी गुप्ता, निदेशक अमरप्रीत सिंह, प्रबंधक हर्षप्रीत सिंह, वाइस चेयरपर्सन सुरजीत सिंह, प्राचार्या डॉ. ...