छात्राओं ने खुसरोबाग का भ्रमण किया
प्रयागराज, अगस्त 24 -- हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज के मध्यकालीन इतिहास विभाग की छात्राओं ने सोमवार को खुसरोबाग और उसकी नर्सरी का शैक्षिक भ्रमण किया। बीए मध्यकालीन इतिहास, बीवोक भारतीय संस्कृति और बेसिक्स ऑफ गार्डनिंग की छात्राओं ने मुगल उद्यान तथा शहजादा खुसरौ मिर्जा, शाह बेगम और निथार बेगम के मकबरों का अवलोकन किया। शिक्षकों ने लाल बलुआ पत्थर, मेहराब, छतरियों, सुलेख और जालीदार कार्य जैसी स्थापत्य कला की विशेषताओं की जानकारी दी। नर्सरी में विद्यार्थियों ने पौध प्रवर्धन, मिट्टी की तैयारी, सिंचाई, पौधों की देखभाल और लैंडस्केपिंग का अध्ययन किया। इस अवसर पर डॉ. नुज़हत फातिमा, डॉ. तबस्सुम निगार आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.