बागपत, फरवरी 3 -- बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जहां स्वयंसेविकाओं ने सफाई अभियान चलाया। शिविर का शुभारंभ ईश वंदना व एनएसएस गीत से किया गया। प्रथम सत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने कॉलेज परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। द्वितीय सत्र में स्वयंसेविकाओं को आत्मरक्षा के बारे में बताया गया। प्रशिक्षिका आकांक्षा व चांदनी ने विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। बताया कि सत्र का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस एवं सुरक्षा के प्रति सजगता विकसित करना है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सरिता, डॉ़ मुनेश, डॉ़ नीलम राणा, डॉ़ मालती, डॉ़ इंदु, डॉ़ गीता रानी आदि उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.