पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मरौरी में पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन हो गया। छात्राओं ने मनमोहक टेंट्स का निर्माण किया। समापन कार्यक्रम में सर्वप्रथम सर्वधर्म प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार हुआ। उससे बाद विभिन्न प्रकार के टेंट और व्यंजन बनाए गए। इसके साथ ही कैम्प फायर का आयोजन हुआ, जिसमें गाइडस ने गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। शिविर में जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडेय, आईटी कॉर्डिनेटर अभिषेक प्रजापति, प्रशिक्षक योगेश मौर्य, रोहित कुमार, श्रद्धा सिंह, शिखा शर्मा, पलक, अनुष्का, किरण आदि प्रशिक्षण दिया। शिविर का निरीक्षण जिला सह सचिव हितेश शुक्ला, जिला स्काउट मास्टर बेसिक वीर सिंह गंगवार, जिला गाइड कैप्टन परिणीता सिन्हा, पूर्व जिला स्काउट मास्टर बेसिक श्रीगोप...