वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई और पुरातन छात्रसंघ की तरफ से मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। महामना कैंसर केंद्र के रक्तदान चिकित्सा विभाग और होमी भाभा कैंसर अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में छात्राओं ने 25 यूनिट रक्तदान किया। मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रो. सुनील चौधरी और विशिष्ट अतिथि निमित पारिख रहे। प्राचार्या प्रो. अलका सिंह ने रक्तदान का महत्व बताया। इस दौरान प्रो. संजीव कुमार, प्रो. सौरव कुमार सिंह, प्रो. परवीन सुलताना, राजेश गुप्ता, डॉ. अपर्णा सिंह आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.