वाराणसी, अगस्त 29 -- वाराणसी। रक्षाबंधन पर सांस्कृतिक संकुल स्थित 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के मुख्यालय परिसर में छात्राओं ने जवानों को राखी बांधकर उनकी कुशलता की कामना की। जवानों ने भी बहनों को आपदा के दौरान उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दिया। इस अवसर पर कमांडेंट अनूप सिंह बिष्ट ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, स्नेह एवं सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। बताया कि वर्तमान में 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीमें उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, बलिया एवं कुशीनगर तथा मध्य प्रदेश के जबलपुर, उज्जैन एवं भोपाल में तैनात हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन यह भी पढ़ें- Begusarai News: उल्लासपूर्वक मना रक्षा बंधन का त्योहार यह भी पढ़ें- बह...