शामली, अप्रैल 6 -- कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। नगर में महाविद्यालय में कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास कर प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में बालिकाओं का सशक्त और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. नीतू त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं सक्षम बनना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान आंचल, आकांक्षा, सपना, शगुन, निक्की और मेघा आदि ने सड़क पर होने वाली घटनाओं जैसे चेन स्नैचिंग आदि से बचाव के तर...