कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के महिला छात्रावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें करीब 400 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भजन, नृत्य और वोकल गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़े आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. बीपी सिंह, डॉ. ममता तिवारी, ऐश्वर्या आर्या ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। सरस्वती, गंगा, कावेरी और त्रिवेणी हॉस्टल की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताओं का परिणामों 14 अगस्त को होने वाली भजन संध्या में घोषित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दूसरे दिन 100 बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन ...