पीलीभीत, मार्च 11 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के एक्सपोजर विजिट दो बसों से मंगलवार को मरौरी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर से आईवीआरआई बरेली के लिए भेजा गया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश पर एक्स्पोज़र विजिट के लिए आईवीआरआई बरेली छात्राओं को ले जाया गया। विजिट के पीछे बेसिक शिक्षा विभाग का मकसद है कि बालिकाओं को भौगोलिक जानकारी मिले। पशु -पक्षियों एवं बाहरी दुनिया से रूबरू हो, जिससे वह स्कूली शिक्षा के साथ-साथ देश दुनिया के बारे में जान सकें। आईवीआरआई बरेली में मरौरी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सौ छात्राओं को एक्सपोजर विजिट के माध्यम से संस्थान की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं को करीब से देखा। बरेली संस्थान में सबसे पहले योगा पर का बालिकाओं को भ्रमण कराया गय...