पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। स्कूल शिक्षा महानिदेशक के आदेश पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ललौरी खेड़ा की सौ छात्राओं को एक्स्पोज़र विजिट के लिए आईवीआरआई बरेली छात्राओं को ले जाया गया। छात्राओं को एक्सपोजर विजिट के माध्यम से संस्थान की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं को करीब से देखा। बरेली संस्थान में सबसे पहले योगा पर का बालिकाओं को भ्रमण कराया गया। नाभिकीय वैज्ञानिक प्रयोगशाला, केंचुआ पालन, पशु पक्षियों को दी जाने वाली वैक्सीन सहित पशु पक्षियों में होने वाली बीमारियों से बचाव की भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली के सीनियर टेक्निकल ऑफीसर अजय पटेल ने छात्र-छात्राओं को बताया कि पशुओं में कौन-कौन से वायरस जानलेवा खतरनाक होते हैं। वैक्सीन रिसर्च के आधार पर बनाई जाती है। बालिकाओं ने पशु संस्थान जाकर कुत्ता, बिल्ली, भैंस, बकरी ...