फरीदाबाद, मार्च 9 -- पलवल, संवाददाता। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप पलवल की छात्राओं ने सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पलवल को शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्राओं ने संस्थान में संचालित की जा रही विभिन्न ट्रेडों, प्रशिक्षण सुविधाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने आईटीआई की विभिन्न कार्यशालाओं और प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। संस्थान के प्रशिक्षकों ने उन्हें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य ट्रेडों में मिलने वाले प्रशिक्षण, रोजगार के अवसरों और स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने प्रशिक्षण उपकरणों और मशीनों को भी करीब से देखा तथा उनसे संबंधित जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों और छात्राओं ने इस शैक्षणिक दौरे को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.