मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ता शारीरिक आचार्या सीमा सिंह ने छात्राओं को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया और नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को अनुशासित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिसका समापन सामूहिक स्वास्थ्य संकल्प के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.