बेगुसराय, मई 15 -- बेगूसराय। समग्र शिक्षा अंतर्गत छात्राओं के लिए राजकीय उच्च विद्यालय जिनेदपुर में शुक्रवार को 'सखी सहायता डेस्क' का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित सदर पीएचसी के सीएचओ मनीष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक श्रीमोद कुमार, प्राचार्य रश्मि सिन्हा, नोडल शिक्षिका श्वेता सिंह आदि ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। इसमें एनीमिया (खून की कमी) के लिए मुख्य रूप से आयरन की कमी बताया गया। इसकी वजह से थकान, कमजोरी, पीली त्वचा व सांस फूलने जैसे शारीरिक समस्याएं होने की बात बताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...