बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा महिला कॉलेज में छात्राओं के समग्र स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक उत्कर्ष को लेकर एकदिवसीय स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक जागरूकता वर्कशॉप हुई। प्राचार्य प्रो. डॉ. जितेंद्र रजक ने स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक जागरूकता की जरूरत बताते हुए छात्राओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। समाजशास्त्र विभाग के डॉ. नागमणि कुमार ने स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. राकेश कुमार रंजन ने उचित आहार-विहार, दिनचर्या, योग, प्राणायाम, ध्यान और योगनिद्रा का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। इसमें आसिया प्रवीण, राखी कुमारी, जूली कुमारी व अन्य ने शिरकत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...