बस्ती, मई 13 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पीएचसी बहादुरपुर के प्रभारी डॉ. पवन वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बेइली अकसड़ा बहादुरपुर में छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। वैक्सीन के प्रति छात्राओं व स्टॉफ को जागरूक किया गया। 16 छात्राओं को टीका लगाया गया। डॉ. प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से हर साल बड़ी संख्या में महिलाओं की मौत हो जाती है। उसी से बचाव के लिए 14 साल पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को यह टीका लगाया जा रहा है। आने वाले समय में इसे नियमित टीकाकरण में शामिल कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- बच्चेदानी के कैंसर से बचाव को लेकर किया जागरूक बच्चों के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...