बलरामपुर, मार्च 27 -- ललिया संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शिवपुरा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम थाना निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें छात्राओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक राम शरण यादव, महिला मुख्य आरक्षी गीता वर्मा तथा महिला आरक्षी आरती मिश्रा ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, लैंगिक उत्पीड़न, महिला अपराध और साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को ओटीपी किसी के साथ साझा न करने, फर्जी कॉल से सतर्क रहने और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। इस अवसर पर छात्राओं ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' विषय पर लघु नाटक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.