औरंगाबाद, मई 7 -- महिला कॉलेज मुडिला में अभया ब्रिगेड की जानकारी देकर पुलिस ने बढ़ाया आत्मविश्वास फोटो- 7 मई एयूआर 4 कैप्शन- छात्राओं को जागरूक करती पुलिस पदाधिकारी अंजली कुमारी व अन्य अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना की पुलिस टीम ने गुरुवार को महिला कॉलेज मुडिला, अंबा में छात्राओं को सुरक्षा, आत्मविश्वास और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम की जानकारी पुलिस पदाधिकारी अंजली कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को अभया ब्रिगेड की भूमिका और उद्देश्य की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अभया ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा छेड़खानी, उत्पीड़न और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है।

सुरक्षा के लिए हेल्पलाइ...