सहारनपुर, मार्च 25 -- देवबंद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के पांचवे चरण में मंगलवार को साइबर जागरुकता एवं महिला केंद्र विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए जागरूक किया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सीओ अभितेष सिंह ने कहा कि बालिकाओं को अपने मन में छिपे भय को बाहर लाकर अपनी बात शेयर करनी चाहिए। कहा कि जब तक बालिकाएं अपनी बात नहीं कहेंगी तब तक वह शोषित होती रहेंगी। महिला एसआई अवनी उपाध्याय ने नारी, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1030, 101, 112, 1098, 1076 आदि के संबंध में जानकारी दी। संगोष्ठी में आपातकाल में छात्राएं किस तरह अपनी रक्षा स्वयं करें इस तथ्य को भी समझाया गया। संचालन डॉ. टीना न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.