गोंडा, मार्च 30 -- करनैलगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को कोतवाली करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर माझा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप राय के नेतृत्व में एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा व स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक खुशबू श्रीवास्तव ने छात्राओं को छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कांस्टेबल अमित कुमार, महिला कांस्टेबल निधि वर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ व भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.