वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। चेतगंज स्थित आर्य महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को संगीत की बारीकियों को समझने के लिए कार्यशाला आयोजन हुआ। यह कार्यशाला वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा और आर्य महिला पीजी कॉलेज की ओर से आयोजित हुई। मुंबई से आए सितार वादक डॉ. विकास भारद्वाज ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। डॉ. भारद्वाज ने छात्राओं के साथ सितार वादन की तकनीकी बारीकियों और रागों की गहराई को साझा करते हुए उन्हें संगीत साधना के लिए प्रेरित किया। इस सांगीतिक प्रस्तुति में डॉ. श्रीकांत मिश्रा ने तबले पर कुशल संगत की। कार्यशाला के दौरान तीनों महाविद्यालयों के गायन और वादन विभाग के शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर वसंत महिला महाविद्यालय से हनुमान प्रसाद गुप्ता, डॉ. जया शाही, प्रो. संजय कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.